मरीज

मरीजों के तीमारदारों से
रोज अपनी जान का भय
अजी किस बात का डॉक्टर्स डे …
लालची,खुदगर्ज,ज़ालिम होने का
बिन हमको समझे,आरोप तय
अजी किस बात का डॉक्टर्स डे…
कभी चढ़ा दो,बना दो भगवान्
कभी कूटो जानवरों की तरह
अजी किस बात का डॉक्टर्स डे…..
नेता,मीडिया और अफसरशाही
सब निचोड़े ,पाल के पूर्वाग्रह
अजी किस बात का डॉक्टर्स डे…
सारी उमर खपा दी पढाई में
बिगाड़ी अपनी जवानी की लय
अजी किस बात का डॉक्टर्स डे….
दिन रात हरदम बस लगे ही रहते
न खाने का वक़्त, न सोने का समय
अजी किस बात का डॉक्टर्स डे…
बच्चों को न भाता हमारा काम
चुन लिए उन्होंने अलहदा पेशे
अजी किस बात का डॉक्टर्स डे…

से
रोज अपनी जान का भय
अजी किस बात का डॉक्टर्स डे …
लालची,खुदगर्ज,ज़ालिम होने का
बिन हमको समझे,आरोप तय
अजी किस बात का डॉक्टर्स डे…
कभी चढ़ा दो,बना दो भगवान्
कभी कूटो जानवरों की तरह
अजी किस बात का डॉक्टर्स डे…..
नेता,मीडिया और अफसरशाही
सब निचोड़े ,पाल के पूर्वाग्रह
अजी किस बात का डॉक्टर्स डे…
सारी उमर खपा दी पढाई में
बिगाड़ी अपनी जवानी की लय
अजी किस बात का डॉक्टर्स डे….
दिन रात हरदम बस लगे ही रहते
न खाने का वक़्त, न सोने का समय
अजी किस बात का डॉक्टर्स डे…
बच्चों को न भाता हमारा काम
चुन लिए उन्होंने अलहदा पेशे
अजी किस बात का डॉक्टर्स डे…

Leave a comment