आज हम अपनी आगरा के घुमक्कड़ हैरिटेज वॉक के दौरान शहर की एक ऐसी ऐतिहासिक धरोहर के सामने खड़े होकर फोटो खिंचवाने का अवसर मिला, जिसका इतिहास केवल चिकित्सा से नहीं, बल्कि आधुनिक भारत के निर्माण से भी जुड़ा हुआ है।
जिसे आज हम सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज (SNMC) के नाम से जानते हैं, उसकी कहानी शुरू होती है 1854 में, जब ब्रिटिश शासन के दौरान यहां Agra Medical School की स्थापना हुई। इसे तत्कालीन नॉर्थ-वेस्टर्न प्रोविंसेज के लेफ्टिनेंट गवर्नर सर जेम्स थॉमसन से जोड़ा जाता है और शुरुआती दौर में इसे Thomson School भी कहा जाता था।
संस्थान के पहले प्रिंसिपल Surgeon John Murray थे, जिन्होंने 1854 से 1858 तक इसका नेतृत्व किया। सबसे रोचक बात यह है कि 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के दौर में जहाँ घरों से आजादी की लड़ाई के लिए सैनानी निकल रहे थे वहीं दूसरी ओर इस यहां से भारतीय चिकित्सकों का पहला बैच प्रशिक्षित होकर निकला।
समय के साथ यह संस्थान विकसित होता गया।
1883 में महिलाओं के चिकित्सा प्रशिक्षण के लिए Lady Dufferin Hospital में अलग व्यवस्था शुरू हुई, जिसमें शुरुआत में चार महिला विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया गया। बाद में यह व्यवस्था मेडिकल कॉलेज में विलय हो गई।

फिर आया एक बड़ा पड़ाव,
1939 — Agra Medical School को पूर्ण मेडिकल कॉलेज का दर्जा मिला।
यह Agra University से संबद्ध हुआ और यहां MBBS की पढ़ाई शुरू हुई।
1944 में पहला MBBS बैच पास आउट हुआ, जबकि 1942 में ही पोस्टग्रेजुएट शिक्षा की शुरुआत हो चुकी थी।
स्वतंत्रता के बाद 1947 में इसका नाम Sarojini Naidu Medical College रखा गया। भारत की प्रसिद्ध कवयित्री, स्वतंत्रता सेनानी और उत्तर प्रदेश की पहली महिला राज्यपाल सरोजिनी नायडू के सम्मान में कॉलेज का नाम रखा गया। इसी दौर में Thomson Hospital का नाम भी Sarojini Naidu Hospital कर दिया गया।
1948 में कॉलेज को Medical Council of India और General Medical Council of Great Britain से मान्यता मिली, और उसी वर्ष यहां से पहला MD/MS पोस्टग्रेजुएट बैच भी निकला।
कॉलेज परिसर में मौजूद 1907 की ऐतिहासिक इमारत भी इस गौरवशाली इतिहास की गवाह है। कभी परीक्षा और वार्षिक समारोहों के लिए इस्तेमाल होने वाली यह इमारत बाद में मेडिकल स्कूल की लाइब्रेरी बनी और आज Central Library का हिस्सा है।
आज इसी 1907 की ऐतिहासिक Heritage Building के सामने ही खड़े होकर हमने अपनी तस्वीर खिंचवाई।
अगर इस पूरे इतिहास को तीन तारीखों में समेटें तो—
1854 — Agra/Thomson Medical School
⬇️
1939 — Agra Medical College
⬇️
1947 — Sarojini Naidu Medical College
यानी करीब 172 वर्षों की चिकित्सा शिक्षा की विरासत समेटे आगरा का एस.एन. मेडिकल कॉलेज भारत में आधुनिक चिकित्सा शिक्षा के विकास का एक जीवित इतिहास है।
आगरा की गलियों में ऐसी ही कितनी कहानियां और धरोहरें छिपी हैं—बस जरूरत है उन्हें देखने, समझने और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने की।
#yatraanubhav #Agra #SNMedicalCollege #SarojiniNaiduMedicalCollege #ThomsonHospital #AgraHeritage #AgraHistory #HeritageWalk #MedicalHistory #AgraExplored #आगराकीधरोहर










